एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन ट्राई के निर्देश पर आयोजक महिला कल्याण समिति धोरी बोकारो द्वारा झारखंड के पाकुड़ में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जानकारी देते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी रॉकी पंडित ने बताया कि पाकुड़ के के. एम. कॉलेज में ट्राई भारत सरकार के सौजन्य से महिला कल्याण समिति धोरी (बोकारो) द्वारा टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम के तहत साइबर अपराध पर सैकड़ों छात्र छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बताया कि उक्त कार्यक्रम में प्रतिभागियों को साइबर अपराधियों से बचने के विभिन्न उपायों को बताया गया।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ नीलम कुमारी ने कहा कि साइबर अपराधी हमारी सोच से कही आगे की सोचकर आम से लेकर खास तक को अपना शिकार बनाते हैं। यह बहुत ही गंभीर विषय है। सीएजी मेम्बर ट्राई डॉ श्याम कुंवर भारती ने बताया कभी भी ऑनलाइन केवाइसी नहीं दे। किसी अंजान को अपना पासवर्ड और पिन नंबर न दे। फोन पर किसी भी तरह की पुलिस, सीबीआइ, इनकम टैक्स ऑफिसर अथवा किसी भी जांच एजेंसी के नाम से फोन आने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करे। कहा कि टावर फ्रॉड से बचे। कोई भी अंजान ऐप लोड न करे।

भारती ने कहा कि बैंक से संबंधित फोन आने पर तुरंत अपने बैंक में जाकर संपर्क करे। सोशल मीडिया के उपयोग में सावधानी बरते। निजी जानकारियां साझा न करे। मोबाइल या सिम चोरी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, अन्यथा आपके मोबाइल का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। ऑनलाइन लेन-देन में भी सतर्कता बरते। विशेष जानकारी के लिए साइबर अपराध शाखा से संपर्क करे।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ नीलम कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर महासचिव मकस सह सीएजी मेंबर ट्राई झारखंड रीजन भारत सरकार डॉ श्याम कुंवर भारती, कार्यक्रम पदाधिकारी रॉकी पंडित, संदीप कुमार यादव और राजीव गुप्तेश्वर आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply