रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के हद में चास स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में चार दिवसीय बोकारो पुस्तक मेले का भव्य शुभारंभ 24 अप्रैल को नगर निगम चास के मेयर भोलू पासवान और डिप्टी मेयर पूजा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में साहित्यकारों, शिक्षाविदों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
पुस्तक मेला के उद्घाटन के अवसर पर मेयर भोलू पासवान ने कहा कि पुस्तकों के आगे झुकनेवालो को किसी के आगे झुकने की जरूरत नहीं पड़ती है। कहा कि किताबें इंसान को आत्मनिर्भर बनाती हैं और उन्हें जीवन में सही दिशा देती हैं। वहीं डिप्टी मेयर पूजा कुमारी ने पढ़ने की आदत को व्यक्तित्व विकास के लिए जरूरी बताया और रोज कम से कम दस पन्ने पढ़ने की अपील की।
ज्ञात हो कि उक्त पुस्तक मेला में विभिन्न विषयों की हजारों पुस्तकें उपलब्ध हैं। साथ ही चार दिनों तक चित्रकला, गायन, कहानी-लेखन और नृत्य प्रतियोगिताओं जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, जो युवाओं को रचनात्मक मंच प्रदान करेंगे।
![]()













Leave a Reply