रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ में भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त मंडल मंत्री रंजीत कुमार महतो का भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय जैनामोड़ में पौधा भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने नव नियुक्त मंडल मंत्री महतो को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, भाजपा बोकारो जिला महामंत्री रामलाल सोरन, जिला मंत्री विभीषण महतो तथा जिला कार्यालय मंत्री जय नारायण मरांडी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने पौधा भेंट कर रंजीत कुमार महतो का अभिनंदन किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।
उपस्थित नेताओं ने कहा कि भाजपा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ संगठन विस्तार के कार्य को भी निरंतर आगे बढ़ा रही है। पौधा भेंट कर सम्मानित करना प्रकृति संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नव नियुक्त मंडल मंत्री महतो का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
![]()













Leave a Reply