जगत प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड अंतर्गत अंगवाली गांव के मुस्लिम टोला में रविवार 19 जुलाई को अपराह्न नौजवान कमिटी के तत्वावधान में लाठीखेल का महामुकाबला का भव्य आयोजन सामूहिक रूप से फीता काटकर किया गया।खेल में मोहनडीह, पाथूरिया,घटियारी एवं पुरुलिया के करकरा गांव के यानि चार खिलाड़ियों की टीम शिरकत किया।बास्तेजी,बोकारो से पधारे हुए जनाब रबुल अंसारी ने खेल-प्रदर्शन में उस्ताद की भूमिका अदा की।
आगंतुक चारों टीमें लाठीखेल का एक से एक रोचक प्रदर्शन किया। पंडाल सहित चारों ओर पुरुष, महिला, बच्चे, बुजुर्ग, युवक, युवती दर्शक बतौर हजारों की संख्या में उपस्थित थे, जो अंततक डटे रहे। आयोजन कमिटी की ओर से सभी प्रतिभागी टीमों के बीच बराबर बराबर पुरस्कारों का वितरण कर दिया गया। आयोजन में अंजुमन कमिटी के सचिव खुर्शीद आलम,उपमुखिया रियाज अहमद,वार्ड के आलेनवी अंसारी, आलम अंसारी, जाविद, आबिद, सफीक, हाशिम, ए० कादिर, तौफीक, राजाउद्दीन, राजा, फैजान, अकबाल, गुलाम, शाहनवाज, इरशाद, इस्राफील,तैयब, राजा आदि कई सदस्य आयोजन में सक्रिय रहे।
![]()













Leave a Reply