राकोमयू की कथारा चार नंबर में बैठक का आयोजन
एस.पी. सक्सेना/बोकारो। इंटक से संबद्ध मजदूर संगठन राष्ट्रीय (National) कोलियरी मजदूर यूनियन की एक बैठक 31 मार्च की संध्या बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कथारा चार नंबर पानी टंकी के समीप स्थित यूनियन कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया।
अध्यक्षता यूनियन (Presiding Union) के रीजनल अध्यक्ष गिरिजा शंकर पांडेय, संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन गुरनाम सिंह ने किया। बैठक में पुरे बेरमो कोयलांचल के गणमान्य यूनियन पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े समर्थक शामिल थे।
बैठक में सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मौके पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ को भंग कर नया कमिटी राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के नाम रजिस्ट्रेशन करने की बात कही गयी।
जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बेरमो के विधायक कुमार जयमगंल (MLA Kumar Jaimangal) उर्फ अनूप सिंह को चुना गया। इस नया कमिटी को मजबूत बनाने के लिए बेरमो कोयलांचल के तीनों एरिया कथारा, ढ़ोरी और बीएंडके के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर यूनियन के सीसीएल (CCL) रीजनल अध्यक्ष गिरिजा शंकर पांडेय ने कहा कि कथारा क्षेत्र में वर्ष 2020 में उनके द्वारा यूनियन का कार्यभार दो लोगों को सौंपा गया था, जिसमें दोनों ने अपने निष्ठा, लगन और मजदूरों के बीच अपने कर्तव्य निर्वहन कर पूरे सीसीएल में दूसरा स्थान प्राप्त किया, इसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि आज मुझे खुशी है कि बैठक का पहला आगाज कथारा क्षेत्र से हो रहा है। आज परिस्थिति बहुत बदल गई है। केंद्र की मोदी सरकार जो मजदूरों, किसानों और गरीबों के विरुद्ध कार्य कर रही है, जबकि इंदिरा गांधी ने देश में जो लौ जलाया था उसे वर्तमान सरकार ने पूंजीपति और पैसों के बल पर गरीबों से आउटसोर्सिंग कर 12 घंटा महीना सिर्फ ₹12000 में करवा रही है।
यह सरकार हमारी दीपक बुझाना चाहती है। 44 श्रम कानून को कोर्ट के माध्यम से खत्म कर चार श्रम कानून में बदलने पर आतुर है। उन्होंने कहा कि आज हम किसान साथियों को धन्यवाद देना चाहेंगे, जिन्होंने केंद्र सरकार को जगाने का काम किया है।
मजदूरों की रक्षा के लिए हमारा यूनियन जो चिंतन करता है उसी के बल पर हम लोग अपने यूनियन का नाम बदलकर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन किए हैं। जिसका पहला बैठक धनबाद के जामाडोबा में किया गया। बैठक में एकमत से बेरमो विधायक को ऑथराइज कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो साथी राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ में थे वही अब राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन में हैं।
परिस्थितियां और संकट आएगा, हम हमेशा आपके साथ रहेंगे। आज हमें उत्पादन ऊर्जा पर भी ध्यान देना है। देश के 65 प्रतिशत ऊर्जा की कमी को कोयला उद्योग पुरा करता है। उन्होंने कहा कि कोयला उद्योग के राष्ट्रीयकरण के समय वर्ष 1971 में 7 मिलियन टन कोयले का उत्पादन होता था। वर्तमान में 700 मिलियन टन कोयले का उत्पादन हो रहा है। इससे स्पष्ट है कि कोयला उद्योग का विकास हुआ है। यह इंदिरा जी की देन है।
महेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि इंटक ने आज मजदूर हित की कल्पना को साकार कर कोयला उद्योग को नयी पहचान दी है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। श्यामल सरकार ने कहा कि स्व बिन्देश्वरी दुबे की बगिया को जिस प्रकार स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह ने सिंचकर नयी ऊंचाई दी है हमें पुरा विश्वास है कि कुमार जयमंगल उसमें चार चाँद लगाएंगे।
बैठक को इसके अलावा बीरेंद्र सिंह, सुबोध सिंह पवार, अवधेश सिंह, अजय कुमार सिंह, हंसराज प्रसाद, शिवनंदन चौहान आदि ने संबोधित किया।
मौके पर बेरमो प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रमोद सिंह, बेदव्यास चौबे, राजेश शर्मा, धनेश्वर यादव, इस्लाम अंसारी, उपेंद्र सिंह, सकील अहमद, रंजय कुमार सिंह, दयाल यादव, कमलकांत सिंह, आशीष चक्रबर्ती, मो. सनाउल्ला, शाहदत हुसैन, रंजीत सिंह, सीएस प्रसाद, मो. आशिक, उत्तम, युवा कांग्रेस के बिजय यादव, राकेश कुमार, आदि।
देवाशीष आस, संतोष सिन्हा, खली बड़ाइक, जयनाथ, महिला नेत्री में गोमियां प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्षा उर्मिला देवी, संजोती देवी, आशा देवी, श्रीमती देवी, रेनू देवी, अनीता देवी, गौरी देवी सहित सौ से अधिक समर्थक उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply