Advertisement

पत्रकार की धर्म पत्नी के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए गणमान्य

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। रांची से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के कथारा संवादाता वीरमणि पांडेय की पत्नी रेखा पांडेय के श्राद्ध कर्म के अवसर पर उनके सावित्री कॉलोनी जारंगडीह स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के कई राजनीतिक सामाजिक तथा कलमकार गणमान्य में शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर 3 मार्च को उपस्थित गणमान्यों ने पत्रकार पांडेय को ढांढस बंधाया।

ज्ञात हो कि बीते माह 19 फरवरी की संध्या पत्रकार पांडेय की धर्मपत्नी अपने ज्येष्ठ पुत्र के साथ बाइक से रामगढ़ जाते समय बाईक से गिर गयी थी। उन्हें रांची रिम्स अस्पताल (Ranchi Rims Hospital) ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना मिलते ही पूरे बेरमो कोयलांचल में मातम का माहौल छा गया।

उनके श्राद्ध कर्म के मौके पर राष्ट्रीय (National) कोलियरी मजदूर संघ के सीसीएल (CCL) रीजनल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरिजा शंकर पांडेय, बोकारो जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (डी) के कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह, रकोमसं कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, युवा कांग्रेसी बिजय यादव, आदि।

शिशु विकास विद्यालय संडे बाजार के प्रधानाध्यापक रामअयोध्या सिंह, भाजपा नेता विक्रम पांडेय, विनय सिंह, मुकुल ओझा, प्रदेश अध्यक्ष संपूर्ण ब्राह्मण समाज बोकारो जिलाध्यक्ष विष्णु शंकर मिश्रा, मृत्युंजय पांडेय, मनोज तिवारी, क्रांति सिंह उर्फ बबलू, दैनिक समाचार पत्र के बोकारो जिला प्रभारी शंभू पाठक, कोडरमा के प्रभारी मनोज कुमार तिवारी उर्फ झूंन्नू तिवारी, आदि।

श्वेत पत्र के संपादक सत्यदेव सिंह, जगत प्रहरी के बिहार-झारखंड प्रभारी एसपी सक्सेना, दैनिक अखबार के बेरमो प्रभारी रघुवीर प्रसाद, सीटू नेता कमलेश कुमार गुप्ता, समाजसेवी राजेश शर्मा, श्रवण पांडेय, इस्लाम कुरैशी, सुमन कुमार सिंह, जितेंद्र दुबे, कमलेश तिवारी, पत्रकार अनिल पाठक, जगदीश मास्टर, बिजय कुमार सिंह, पंकज कुमार पांडेय, नवीन कुमार सिन्हा, पवन कुमार सिंह,आदि।

जगदीश भारती, चंद्रशेखर, शंभू कुमार, भोजपुरी समाज के सत्येंद्र ओझा, लाखन सिंह, बैरिस्टर सिंह, श्यामसुंदर दुबे, लालबाबू सिंह, बोड़िया दक्षिणी पंचायत के मुखिया घनश्याम प्रसाद, मोहम्मद इस्लाम अंसारी, अनिल कुमार चौधरी, सुमन कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह, शिक्षक सत्यनारायण प्रसाद, अंबिका सिंह, साजेश कुमार गुप्ता, अनीता सिंह सहित कई गणमान्य शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *