Advertisement

शिक्षक मोर्चा एवं मजदूर प्रतिनिधियों ने सीसीएल अधिकारी का किया सम्मान

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। कोयला खदान शिक्षक मोर्चा तथा इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय (National) कोयला मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों ने सीसीएल (CCL) मुख्यालय रांची के महाप्रबंधक को 30 मार्च को उनके रांची स्थित कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया।

जानकारी के अनुसार कोयला खदान शिक्षक मोर्चा के सीसीएल अध्यक्ष प्यारे लाल यादव के नेतृत्व में जीएम वेलफेयर डॉक्टर ए के सिंह का 31 मार्च के सेवा निवृति के पूर्व 30 मार्च को सीसीएल दरभंगा हाउस रांची स्थित कार्यालय पहुंचकर तमाम शिक्षकों के साथ बुके देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर जीएम वेलफेयर डॉ एके सिंह (GM Welfare Dr AK Singh)  ने कोयला खदान शिक्षक मोर्चा के अध्यक्ष प्यारेलाल यादव एवं उनके साथ आए तमाम शिक्षकों का आभार व्यक्त किए। उन्होंने प्यारे लाल यादव तथा अन्य शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि 31 मार्च तक सीसीएल के तमाम क्षेत्रीय कार्यालय में उनके बकाये राशि भेज दी जाएगी।

इस मौके पर अध्यक्ष ने उनके सेवा निवृति के बाद की जिंदगी अच्छे से कटे और उनके दीर्घायु होने की कामना की। वही वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुबोध सिंह पवार, राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं बेरमो विधायक (Bermo MLA) प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने भी जीएम वेलफेयर के उनके पूर्व के कार्यो की सराहना करते हुए उनके भविष्य के जीवन सुखमय बीते यही कामना की।

साथ ही साथ प्रभार के पद पर रेखा पांडेय को भी बधाई दिए। इस मौके पर उपरोक्त के अलावा गुलाब चंद्र महतो, संतोष प्रसाद महतो, भीम सिंह, राजेश कुमार, लोकनाथ महतो आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *