Advertisement

हड़ताल को लेकर पीसीसी और प्रबंधन के बीच वार्ता

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। आगामी 28 एवं 29 मार्च दो दिवसीय राष्ट्र व्यापी हड़ताल को लेकर बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र (CCL Kathara Area) के जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी नवल किशोर दुबे ने पीसीसी (PCC) सदस्यों के साथ 26 मार्च को वार्ता का आयोजन किया। वार्ता में पीओ ने राष्ट्र हित को देखते हुए यूनियन प्रतिनिधियों से हड़ताल में भाग नहीं लेने की अपील की।

जानकारी के अनुसार पीओ दुबे द्वारा परियोजना कार्यालय में आयोजित वार्ता का मुख्य उद्देश्य सीसीएल कर्मियों का दो दिवसीय हड़ताल पर ना जाने का अपील यूनियन पदाधिकारियों से करना था।

जिस पर भारतीय मजदूर संघ के शाखा सचिव अमरनाथ साहा को छोड़ बाकी सीटू यूनियन से मोहम्मद निजाम अंसारी, एक्टू यूनियन से बाल गोविंद मंडल एवं कोल फिल्ड मजदूर यूनियन के विक्की कुमार घासी सहित अन्य यूनियन के शाखा सचिवों ने प्रबंधन को दो टूक शब्दों में कहा कि हम लोग हड़ताल रहेंगे।

मजदूरो की चट्टानी एकता को कोई भी हिला नहीं सकता। संयुक्त मोर्चा यूनियन अपने हक और अधिकार के लिए दो दिवसीय हड़ताल को सफल करेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *