Advertisement

अपराध समीक्षा गोष्ठी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने दिए कई निर्देश

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में 8 सितंबर को अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित किया गया। गोष्ठी में अनुमंडल के विभिन्न अंचल के पुलिस निरीक्षक व थाना प्रभारी शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो वशिष्ठ नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश देते हुए कहा गया कि लंबित कांडों को शीघ्र निष्पादन करें। आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए क्षेत्र में गस्ति बढ़ाने की भी बात कही गयी। गोष्ठी में शक्त निर्देश देते हुए कहा गया कि सभी पुलिस अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में पैनी नजर बनाए रखे। अपराधिक मामलों में संलिप्त अपराधियों व् संदिग्ध को चिन्हित कर विशेष नजर बनाए रखे। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गोष्ठी में एसडीपीओ सिंह ने चोरी, छिनतई जैसे मामले को शीघ्र उद्भेदन करने पर जोर दिया। कहा कि बहुत से पेंडिंग कांडों का निष्पादन किया गया और नई केशो का रिव्यू किया जा रहा है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंह ने अनुमंडल के सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी को उनके कार्य के प्रति सतर्क रहने का भी निर्देश दिया।

बैठक में गोमिया सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार, जरिडीह अंचल पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, बेरमो थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव, गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार, आईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो, चंद्रपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, दुग्दा थाना प्रभारी मनीष कुमार, बोकारो झरिया ओपी प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह सहित अनुमंडल के सभी पुलिस इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *