Advertisement

अद्भुत नक्काशी पेश कर रहा है रांची के पुंदाग स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर

मंदिर में कांच (मिरर) की अद्भुत कारीगरी विशेष आकर्षण का केन्द्र

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड की राजधानी रांची के पुंदाग स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर (श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम) झारखंड का सबसे बड़ा राधा कृष्ण मंदिर के रूप में चर्चे मे है। यह पुंदाग टीओपी और कटहल मोड़ के समीप स्थित है। इसके कपाट प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे खुलते हैं। मंदिर परिसर 4,000 वर्ग फुट में फैला है और इसकी मुख्य विशेषताओं मे स्थापत्य और कला: मंदिर में कांच (मिरर) की अद्भुत कारीगरी है। इसके सजावटी तत्व ग्लास फाइबर रीइन्फोर्सड कंक्रीट (जीआरसी) से बने हैं।

बताया जाता है कि मंदिर परिसर की सुविधाओं के ग्राउंड फ्लोर में खूबसूरत मिरर वर्क वाला सत्संग हॉल है। मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर बाहरी दर्शनार्थियों के लिए 18 कमरे और भोजन क्षेत्र निर्मित है। जबकि सेकंड फ्लोर पर दिव्यांगजनों और वंचितों के लिए मेडिकल केयर सेंटर का निर्माण किया गया है।यह स्थान केवल पूजा-अर्चना का केंद्र ही नहीं, बल्कि एक सामुदायिक और सेवा केंद्र भी है। इसका उद्घाटन संत शिरोमणि डॉ सदानंद स्वामी महाराज ने 20 संत-महात्माओं के साथ प्राण प्रतिष्ठा कर की है। बहरहाल उक्त मंदिर श्रद्धा के साथ आमजनों के बीच आकर्षण का केंद्र है। मंदिर की सुन्दरता एवं नक्काशी मन मोहक एवं अद्भुत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *