Advertisement

पेटरवार प्रखंड के मतदान केंद्रों में बीएलओ एवं बीएलए-2 की दूसरी बैठक आयोजित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भारत सरकार चुनाव आयोग के निर्देश व जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त बोकारो के आदेश पर जिले की सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर 14 जुलाई को बीएलओ एवं बीएलए-2 यानि बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं की आपसी दूसरी बैठक आयोजित की गई।

बता दें कि पेटरवार प्रखंड में गोमिया विधानसभा अंतर्गत 13 पंचायत की 73 बूथों एवं बेरमो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के दस पंचायतों की 55 बूथों पर यह बैठक आयोजित की गयी।

 

बैठक में बीएलओ (आंगनबाड़ी सेविकाएं), बीएलए-2 में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि, प्रखंड पर्यवेक्षक, मुखिया, उप मुखिया, शिक्षक आदि शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से गलत मतदाता, मृत आदि के नाम हटाने, नए मतदाता को जोड़ने के प्रपत्र भरे गए। इस कड़ी में प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत की छह मतदान केंद्रों में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, बीएलओ अनीता देवी, शकीला खातून/तबरेज अंसारी, मेनका देवी, ऊषा देवी, पिंकी देवी, संजू देवी, पर्यवेक्षक प्रेमकुमार दास, रोजगार सेवक बीरेंद्र महतो, पार्टी की ओर से सचिन मिश्रा, एचएम शैलेश खन्ना, शिक्षक शिवचरण कपरदार, यमुना कपरदार, रूपेश कुमार महतो, अंगवाली दक्षिणी पंचायत में पंचायत समिति सदस्य जीतलाल सोरेन, बीएलओ पांच सदस्यों को मदद किया।

चलकरी उत्तरी पंचायत में मुखिया अकलेश्वर ठाकुर, उप मुखिया संजय मंडल, बीएलओ महिलाऐं 5, रोजगार सेवक रंजित कुमार, पार्टी के मोईन अंसारी, बिनोद केवट सहित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के शिक्षक आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर सहायता निर्वाचन पदाधिकारी सह सीओ पेटरवार अशोक राम एवं बीडीओ संतोष कुमार महतो ने अपने अपने कार्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *