Advertisement

आगामी 2 अगस्त को द्वितीय बोकारो जिला गतका प्रतियोगिता, संचालन समिति गठित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो गतका संघ के तत्वावधान में आगामी 2 अगस्त को दिल्ली पब्लिक स्कूल चास में द्वितीय बोकारो जिला गतका प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर संचालन समिति का गठन कर दिया गया है, जिसमें कुल 14 सदस्य शामिल किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार आयोजन समिति में नईम अंसारी, जसमीत कुमार, वेदांत भारद्वाज, जेबा नाज, खुशी सिंह, हर्षित कुमार, पायल सिंह, आशीष कुमार, अजीत कुमार सिंह, संजू कुमार और दीपक रंजन शामिल हैं। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली पब्लिक स्कूल चास की प्राचार्या उपस्थित रहेंगी।

बोकारो गतका संघ के सचिव राजीव कुमार सिंह ने 23 जुलाई को बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी आगामी अगस्त माह में आयोजित राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता में बोकारो जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *