Advertisement

ग्रामीणों द्वारा चलाया गया वन बचाओ जागरूकता अभियान

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnugarh Block) के हद में चानो पंचायत (Panchayat) के ग्रामीणों ने जंगल बचाने को लेकर वन समिति चानो के तत्वाधान में वन बचाओ जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

जानकारी के अनुसार जागरूकता अभियान पंचायत के सटे गांव नागी, बंदखारो, ऊंचाघाना, मंगरो समेत चानो के पूरे टोले में घूम घूम कर जंगल नहीं काटने, किसी के खेत वा टांड से गोबर गोइठा नहीं चुनने, जंगल में आग नहीं लगाने समेत जंगल बचाने से संबंधित कई तरह के नारे लगाते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के पश्चात स्थानीय फुटबॉल मैदान में बैठक आयोजित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया डूमर चंद महतो ने कहा की जंगल की रक्षा करना, जीवन की रक्षा करने के बराबर है। हमें जंगल से कई प्रकार के रोगों की दवा मिलती है।

जंगल रहने से वायुमंडल साफ रहती है। समय पर बारिश होती है। उन्होंने कहा कि जंगल से अनेकों फायदे हैं। पेड़ पुत्र के समान है। आप सबो से बिनती है की हम सब मिलकर जंगल की रक्षा करें। अपना जीवन को सुरक्षित रखें। होली पर्व के बाद धूमधाम से वन की रक्षा बंधन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक (Meeting) की अध्यक्षता वन समिति अध्यक्ष महावीर महतो एवं संचालन रूपलाल महतो ने किया। बैठक में उप मुखिया परमेश्वर महतो, टीपू लाल महतो एवं नीलकंठ महतो ने जंगल से संबंधित बातों को विस्तार से रखा। मौके पर राम प्रकाश महतो, गंगाधर महतो, दीपक भारती, छटू रविदास, गीता देवी, गिरजा महतो, विशुन महतो, वकील महतो,आदि।

मानिक चंद महतो, प्रसादी महतो, प्यारी महतो, कौशल्या देवी, प्रवीणा देवी, प्रमिला देवी, शांति देवी, सुगनी देवी, सुरती देवी, चंचला देवी, कंचन देवी, भुवनेश्वर महतो, तिलक महतो, सरिता देवी, रोशनी देवी, सविता देवी, दुर्गा देवी, नैना देवी समेत काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *