प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जैनमोड़ स्थित जरीडीह व्यापार मंडल सहयोग समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव 23 मार्च को निवार्ची पदाधिकारी गोमियां बीसीओ त्रिभुवन सिंह व जरीडीह बीसीओ (Jaridih BCO) मनोज कुमार के नेतृत्व में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
जिसमे अध्यक्ष पद के चार उम्मीदरवार सतीश चन्द्र राय, हरे कृष्णा जयसवाल उर्फ किष्टो भगत, सुनील कुमार एवं प्रेम प्रकाश के पक्ष में 416 मतदाताओ में 309 वोटरो ने मतदान किया। जिसमे अध्यक्ष पद के लिए सतीश चंद्र राय विजयी घोषित हुए।
वही दूसरे स्थान पर प्रेम प्रकाश रहे। सतीश चंद्र राय को 131, प्रेम प्रकाश को 67, सुनील कुमार 65 एवं हरे कृष्ण ज़यसवाल को 42 मत प्राप्त हुए। वही चार मत रद्द हुए। दूसरी ओर इस चुनाव में प्रबंध समिति सदस्य के लिए नौ सदस्यों को निर्विरोध चुना गया।
जिसमें प्रखंड के छह आरक्षित सीट पैक्स सदस्यो में भस्की से कुंती देवी, अरालडीह पैक्स से मुकुंद मुरारी, खुंटरी पैक्स से मीना देवी, बांधडीह उत्तरी पैक्स से उमेश हज्जाम, बाराडीह पैक्स से पूजा कुमारी एवं चिलकड्डा पैक्स से भागीरथ महतो तथा सदस्य बी के तीन सदस्यो में गया देवी, मीना देवी एवं बसंती देवी को चुना गया।
![]()












Leave a Reply