Advertisement

उच्चाघाना में चैती दुर्गा पूजा समिति की बैठक में अध्यक्ष बने सचिन कुमार

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में जोबर पंचायत अंतर्गत उच्चाघाना दुर्गा मंडप प्रांगण में बीते 21 मार्च की देर रात्रि ग्रामीणों द्वारा चैती दुर्गा पूजा समिति का बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता विष्णु महतो उर्फ सेठ जी तथा संचालन नंद किशोर महतो ने किया।

बैठक में रामनवमी त्योहार शांति आपसी भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्व सम्मति से अध्यक्ष सचिन कुमार, उपाध्यक्ष प्रकाश महतो, सचिव डेगलाल कुमार, उप सचिव नागेंद्र महतो, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार, संयोजक बिसुन महतो को मनोनीत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से मुखिया मुन्नीलाल महतो,आदि।

झामुमो नेता कपिल देव चौधरी, विशेश्वर महतो, रामटहल महतो, भाजयुमो नेता नारायण महतो, गोविंद कुमार महतो, राजेश्वर महतो, रामेश्वर महतो, प्रमेश्वर महतो, चिंतामणि महतो, अमर, टुनटुन, भास्कर महतो, कैलाश महतो, कपिल देव कुमार, धनेश्वर महतो, मोहन महतो, संजय कुमार, खिरोचंद महतो समेत भारी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *