Advertisement

आरकेएमयू प्रतिनिधियों ने कथारा क्षेत्र के नए महाप्रबंधक से की मुलाक़ात

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय श्रमिक संगठन हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) से संबद्ध राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (आरकेएमयू) प्रतिनिधियों ने एक अप्रैल को बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के नव पदस्थापित महाप्रबंधक एकेबी सिंह से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात किया। प्रतिनिधियों में आरकेएमयू कथारा क्षेत्र के पदाधिकारी व् सदस्य शामिल थे। इस दौरान श्रमिकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गयी।

मौके पर आरकेएमयू कथारा क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि जिस प्रतिष्ठान के कामगार खुश रहते है। वहां विकास के कार्य स्वतः होते हैं। उन्होंने कहा कि कथारा क्षेत्र में उत्पादन की भरपूर संभावना है। कथारा और स्वांग में नई वाशरी का निर्माण और पिपराडीह कोलियरी को खोले जाने को लेकर जमीनी पटल पर कार्य प्रस्तावित है। अब कोशिश श्रमिक पक्ष के सुविधा प्रदान करने के लिए भी होनी चाहिए।
महाप्रबंधक एकेबी सिंह ने श्रमिक नेताओं को अश्वस्त किया कि सभी मिलकर क्षेत्र को बेहतर बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 33 लाख टन कोयला उत्पादन और संप्रेषण लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। इसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है।

इससे पूर्व यूनियन प्रतिनिधियों ने महाप्रबंधक को बुके देकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत व् सम्मान देने का कार्य किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव सिंह सहित क्षेत्रीय अध्यक्ष सह जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष गणेश राम, उपाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, जेजे सांगा, नागवंत प्रसाद, क्षेत्रीय सहायक सचिव खगेश्वर रजक, सतीश वर्णवाल, मिनाजुल आबेदिन, सुधीर सिंह, संगठन सचिव विकास सिंह, कोषाध्यक्ष शक्ति सिंह, महाप्रबंधक कार्यालय के अध्यक्ष संतन कुमार, विनय राम, अरविंद कुमार, ललन राम, अरविंद सिन्हा, रामराज चौहान, नरेश महतो व् अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *