Advertisement

राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड राज्य कार्यकारिणी का विस्तार

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक ने 11 जुलाई को बोकारो थर्मल में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू द्वारा राज्य कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी नायक के अनुसार धनबाद के मनोज सिंह चन्द्रवंशी को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चतरा के उमा शंकर साव, पलामु के बिरजु प्रसाद यादव, गिरिडीह के कामेश्वर प्रसाद साव, देवघर के शिबू रवानी, साहिबगंज के सुनील साह तथा गोड्डा के दिनबंधु मंडल को जिलाध्यक्ष वहीं चतरा के सरयु राणा, गढ़वा के राम भजन गुप्ता, जमशेदपुर के मनोज गुप्ता, जामताड़ा के राम प्रसाद सिंह, बोकारो के रवि कुमार गुप्ता, गढ़वा के अम्बिका चौधरी, देवघर के रामप्रसाद मंडल को राज्य कार्यकारिणी का सदस्य घोषित किया गया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक ने बताया कि पूर्व और वर्तमान के घोषित सभी पदाधिकारियों को आगामी राज्य कार्यकारिणी की बैठक में राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव एवं झारखंड प्रदेश प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव की उपस्थिति में मनोनयन पत्र निर्गत किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *