Advertisement

बड़ा जामदा के कई पेट्रोल टंकी में डीजल की घोर किल्लत, रहिवासी परेशान

बरदान साबित हो रहा है इंडियन ऑयल की डीजल बिक्री केंद्र

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। इन दिनों जहाँ पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय सहित जिला के लगभग सभी क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल टंकी में डीजल की घोर किल्लत के कारण आमजनों में परेशानी का सबब बना हुआ है। ऐसे में बरदान साबित हो रहा है जिले के इंडियन ऑयल की डीजल टंकी सह विक्रय केंद्र।

बताया जाता है कि क्षेत्र के तमाम पेट्रोल टंकी में डीजल की कमी है। डीजल की आपूर्ति व कमी की स्थिति में भी इंडियन ऑयल लिमिटेड के माध्यम से आमजनों को डीजल उपलब्ध हो रहा है। जिला के हद में बड़ा जामदा क्षेत्र के रहिवासियों एवं ग्राहकों के अनुसार पूर्व से ही मिलने वाली अच्छी सुविधा को देखते हुए इंडियन ऑयल लिमिटेड के पेट्रोल टंकी में खुदरा दर पर (रिटेलर रेट पर डीजल आपूर्ति की सुविधा) की गई है। जहां अन्य विभिन्न पेट्रोल टंकी में पहुंचने पर ग्राहकों को निराशा व डीजल की अनुपलब्धता की स्थिति है, वहीं इंडियन ऑयल की टंकी में डीजल की भरपूर खुदरा दर पर रिटेलिंग की सुविधा व आपूर्ति की जा रही है।

बड़ा जामदा क्षेत्र में श्रीफ्यूल इंडियन ऑयल, नीलवटी इंडियन ऑयल और बड़ाजामदा ऑटोमोबाइल्स के टंकी में इंडियन ऑयल द्वारा प्रर्याप्त मात्रा खुदरा दर पर (रिटेलर) डीजल मिलने के कारण ग्राहकों में खुशी के साथ एक नया उत्साह की किरण देखी जा रही है।

ज्ञात हो कि जिला के हद में बड़ाजामदा से नोवामुंडी क्षेत्र में दर्जनों गाड़ियों को डीजल के अभाव में सड़कों पर खड़ा देखा जा रहा है। बताया जाता है कि क्षेत्र में बढ़ते चार पहिया व् भारी वाहनों के परिचालन व माइंस क्षेत्र में चलने वाली एवं खनन के लिए उपयोग की जाने वाली वाहनों में प्रयोग होने वाले डीजल ने फिर से एक बार रहिवासियों के बीच परेशानी की स्थिति उत्पन्न कर दी है। बहरहाल इंडियन ऑयल के पेट्रोल टंकी में उपभोक्ताओं की बढ़ती भीड़ देखी जा रही है। क्षेत्र के रहिवासियों में इस बात की खुशी है कि इंडियन ऑयल द्वारा आमजनों की समस्या को विराम मिल रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *