Advertisement

सार्वजनिक धर्मस्थल पर आवारा मवेशियों की फिर लग रही जमावड़ा, रहिवासी परेशान

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली गांव की सार्वजनिक धर्मस्थल मंडपवारी चौक पर आवारा व खुले में विचरण कर रहे मवेशियों का जमावड़ा एकबार फिर से लगना शुरू हो गया है। इससे आम राहगीरों सहित मंदिरों के पुजारी, समीपस्थ दुकानदारों, ग्राहकों, जमात लगाकर बैठने वाले रहिवासी बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पर रहा है।

ज्ञात हो कि आवारा पशु यथा गाय, बैल, बछड़ा, बाछी आदि पच्चास की संख्या में नित्य अपराह्न चार बजे से जमा होने लगते है, जो रातभर यहीं पर जमे रहते है। मवेशियों द्वारा किये गए गोबर को पूजा समिति फेंकवाने की दिशा में पहल करते पर वे भी परेशान हाल है। सबसे आश्चर्य तो यह है कि सभी मवेशी स्थानीय ग्रामीणों की ही है, पर वे इन्हें अपने घर ले जाने या बांधकर रखने की जरूरत नहीं समझते। हो सकता है इनके पास घर में गोशाला या होहाल नहीं, पर गाय रखना अवश्य पसंद करते है।

बताया जाता है कि पूजा समिति के गणमान्य, पंचायत के मुखिया, स्थानीय समाजसेवी के आग्रह पर भी मवेशी मालिक अपने मवेशी को घर नहीं ले जाते है। कई मवेशी पालक तो अपनी गाय का दुध निकालकर खुला छोड़ दिया करते है, जिससे आम रहिवासी परेशान हाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *