Advertisement

वार्ड सदस्य की पत्नी की आकस्मिक निधन से रहिवासियों में शोक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट के वार्ड सदस्य उमाशंकर गुप्ता की पत्नी बिंदु देवी की 30 मार्च की सुबह रांची स्थित रिम्स अस्पताल में हृदय गति रुक जाने के कारण देहांत हो गया। मालूम हो कि दिवंगत बिंदु देवी तेनुघाट में सहिया का भी कार्य करती थी।

ज्ञात हो कि, बीते 29 मार्च को सहिया लोगो का गृह भ्रमण कार्यक्रम (Program) चल रहा था। जानकारी के अनुसार गृह भ्रमण कार्य के दौरान बिंदु देवी को अचानक चक्कर आया। उन्हें त्वरित कार्यवाई करते हुए इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टर के सलाह पर रांची रेफर किया गया। इलाज के दौरान 30 मार्च की सुबह उनका देहांत हो गया।

बताया जाता है कि सहिया होने के कारण दिवंगत बिंदु देवी यहां के ग्रामीण रहिवासियों के करीब थे। उनके अच्छे व्यवहार और आचरण के कारण तेनुघाट समाज में काफी लोकप्रिय थी। उनके क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती है। अपने पीछे बिंदु देवी भरा पूरा परिवार छोड़ गई।

इस अवसर पर स्वस्थ कर्मियों ने बताया कि उनके परिजन को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 75 हजार रूपये दिया जाएगा। बकाया 4 माह का रुका हुआ पेमेंट भी दिया जयेगा।

इस मौके पर डीपीसी मनोज कुमार महतो (DPC Manoj Kumar Mahto), एसटीटी सुरेन्द्र ठाकुर, बीटीटी रेखा देवी, बीटीटी महेश कुमार, बीएएम उमेश ठाकुर सहित सहिया साथी रेनू देवी आदि सैकड़ों ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *