Advertisement

रामचरित्र मानस में मानव जीवन को सुखमय बनाने के उपाय-स्वामी राम बिहारी शरण

रामचरितमानस यज्ञ में परिक्रमा को लेकर उमर रही भारी भीड़

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में करगली गेट स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में रामचरितमानस महायज्ञ के तीसरे दिन 4 मार्च को राम चरित्र मानस पाठ में महिलाओं ने सामूहिक मानस पाठ किया। इस अवसर पर रामचरितमानस यज्ञ में परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं की यहां भारी भीड़ देखी जा रही है।

रामचरित महायज्ञ में मिथिला कुंज अयोध्या से पधारे स्वामी राम बिहारी शरण रामायणी ने कहा कि भगवान श्रीराम के स्वभाव का चिंतन संगीतमय, प्रवचन के दौरान कहा कि मानव जीवन को सुखमय व दिव्य बनाने के सारे उपाय रामचरितमानस में समाहित है। जो श्रीराम के भक्त बन जाते हैं, उसे कोई शक्ति नहीं नुकसान कर सकती है।

मुंगेर से पधारे मानस रामायण सदानंद मिश्रा ने कहा कि भगवान का स्वभाव निश्चल होता है। उन्होंने कहा कि माता पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए। वह हमारा कभी अहित नहीं कर सकते हैं।

यज्ञ समिति के मनोज सिंह ने बताया कि जमुई से आये मानस रामायणी मानस सदानंद मिश्र के द्वारा सुबह 7बजे से 1 बजे तक रामचरितमानस पाठ किया जा रहा है। परिक्रमा में काफी श्रद्धालु उमड़ रहे है। जिससे करगली गेट के आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *