Advertisement

राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली एवं मकतब में प्रबंध समिति का पुनर्गठन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश-पत्र के आलोक में 23 जुलाई को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया।

विद्यालय के सभाकक्ष में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं पूर्व प्रबंध समिति के सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने की। बैठक में सर्वप्रथम प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार खन्ना ने चयन/पुनर्गठन संबंधी विभागीय गाइडलाइन की प्रति उपस्थित समूह को पढ़कर सुनाया।

चयन-प्रक्रिया के तहत विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद पर प्रकाश कुमार नायक, उपाध्यक्ष राखी देवी, सचिव शैलेश कुमार खन्ना (एचएम), मुखिया धर्मेंद्र कपरदार (पदेन सदस्य), अनीता देवी (संयोजिका), यमुना कपरदार, शिवचरण कपरदार (शिक्षक प्रतिनिधि) सहित सदस्यों में ऊषा कुमारी(सहिया), सफीउल्लाह अंसारी, बसंती देवी, गौरी देवी, डेजी देवी, उमा दत्ता, जानकी देवी, हरिलाल महतो, हाकिम अंसारी, सुखदेव मांझी, शंकर, दिनेश रजवार, मंटू गोस्वामी, फूलकुमारी देवी चुनी गयी।

मौके पर उपरोक्त के अलावा ग्रामीण रहिवासी आनंद प्रजापति, उपमुखिया रियाज अहमद, पूर्व एचएम राधेकृष्ण रजवार, एनायत हुसैन, आलेनबी अंसारी, गौतम पाल, युगल रजवार, ऐनल हक, लालू मुर्मू आदि मौजूद थे। एक अन्य समाचार के अनुसार स्थानीय प्राथमिक विद्यालय (मकतब) में हुए पुनर्गठन में अध्यक्ष पद पर इकबाल अंसारी, उपाध्यक्ष फरहाना खातून, सचिव मो. हैदर अली, मनोनीत प्राधिकार सदस्य रियाज अहमद (उपमुखिया), शकीला खातून (सेविका), जमीला खातून (शिक्षिका), रोशन अंसारी, फारुख अंसारी, नगमा प्रवीण, मासूम निशा, सुबक तारा, सबेरा खातून, लैला परवीन, कौसर खातून, अफसाना खातून आदि सदस्य मनोनीत किए गये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *