एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर के पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित सामुदायिक भवन में 26 अप्रैल को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की नगर स्तरीय बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता नगर प्रभारी हासीम असांरी एवं संचालन अमन रवि ने किया।
बैठक में जेएलकेएम को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और बेरमाे विधानसभा क्षेत्र में मोर्चा को बेहतर रूप से स्थापित करने की रणनीति बनाई गयी। इसे लेकर बैठक में कमेटी का पूर्नगठन किया गया, जिसमें क्षेत्र के राजनीतिक रूप से परिपक्व और संगठन के प्रति समर्पित साथियों को शामिल किया गया।
जानकारी के अनुसार बैठक में जेएलकेएम फुसरो नगर अध्यक्ष चंद्रदेव महतो, उपाध्यक्ष रघु कुमार रवानी व वार्ड पार्षद सुरेश कुमार करमाली, सचिव शशि महतो, सह-सचिव धन्नू महतो, कोषाध्यक्ष उमाशंकर महतो, नगर प्रवक्ता सह संरक्षक जितेंद्र तांती को पदभार सौंपा गया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि यह कमेटी गांव -गांव जाकर संगठन को मजबूत करेगी और आम जनता के जन मुद्दों पर लोकतांत्रिक आंदोलन खड़ा करेगी। बैठक में यह भी आरोप लगाया गया कि वर्तमान सत्ता व्यवस्था आम जनता की समस्याओं से बेपरवाह है। मौके पर केंद्रिय सदस्य सह वार्ड पार्षद बिनोद कुमार चौहान, केंद्रीय पदाधिकारी कुणाल महतो, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, चंद्रशेखर महतो, राज गिरि, सुरज महतो, हरख लाल महतो, गौरव कुमार, अमित कुमार, संजीत कुमार विश्वकर्मा, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply