Advertisement

महेश सिंह के नेतृत्व में महाप्रबंधक से मिला आरसीएमयू प्रतिनिधिमंडल

श्रमिक समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता-एकेबी सिंह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। देश के महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड की अनुशंगी इकाई सीसीएल में सबसे बड़े श्रमिक संगठन होने का गौरव राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन को प्राप्त है। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र में सबसे बड़े श्रमिक संगठन के रूप में आरसीएमयू की पहचान है। इस गौरव को बचाए रखने की जिम्मेदारी यूनियन पदाधिकारियों की है। यूनियन हमेशा मजदूरों की समस्याओं को लेकर सजगता का परिचय देती रही है।

उक्त बातें राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन सीसीएल रीजनल कमेटी के सचिव कुमार महेश सिंह ने बीते 3 जून को यूनियन के क्षेत्रीय पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा। उन्होंने कहा कि श्रमिक हितों की रक्षा यूनियन की प्राथमिकता है। यूनियन के पदाधिकारी श्रमिकों के सुख-दु:ख के सहभागी बनें। जिससे श्रमिकों का विश्वास संगठन के ऊपर बना रहे।
जानकारी के अनुसार यूनियन के पदाधिकारी के साथ कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक एकेबी सिंह के साथ यूनियन के रीजनल सचिव कुमार महेश सिंह ने मजदूर समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र में कार्यरत श्रमिक को कार्य स्थल पर आज भी शुद्ध पेयजल मुहैया नहीं होना बहुत दु:ख की बात है। कहा कि कार्यस्थल पर कैंटीन की व्यवस्था सुचारू रूप से रहे, इसका प्रबंधन को ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि प्रबंधन सिर्फ मजदूरों के वेलफेयर का ख्याल रखें। श्रमिक उत्पादन के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

महाप्रबंधक सिंह ने कहा कि श्रमिक समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता होगी। श्रमिकों के कल्याणकारी कार्य हर हाल में पूरा होंगे। लंबित समस्याएं समय सीमा के अंदर पूरा किया जाएगा। रीजनल सचिव ने कहा कि आज भी क्षेत्र के मजदूर पे-प्रोटेक्शन के लाभ से वंचित हैं। अवकाश प्राप्त श्रमिकों को समय पर ग्रेच्युटी और सीएमपीएफ का भुगतान नहीं हो पाना दु:खद है।

वार्ता में यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, अंजनी त्रिपाठी, मोहम्मद सनाउल्लाह, दयाल यादव, रंजय कुमार सिंह, इस्लाम अंसारी, कमलकांत सिंह, जितेंद्र पासवान, मोहम्मद शमीम, नसीम अख्तर, श्रवण कुमार सहित अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *