एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। राजस्थान के सीकर के संसद अमरा राम ने झारखंड के लातेहार जिला के हद में टोरी चंदवा रेलवे क्रॉसिंग जाम समस्या से हो रही ग्रामीणों की परेशानी से केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी का ध्यान आकृष्ट किया है। कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकार के अधिकारियों की उदासीनता के चलते शिलान्यास के चार वर्ष बाद भी फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण प्रारंभ नहीं हो सका।
सीकर के सांसद सह लोक सभा सदस्य विशेषाधिकार वाणिज्य समिति सदस्य व् उपनेता सीपीआई (एम) अमरा राम ने टोरी जंक्शन चंदवा एन एच 99 न्यू 22 पर फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण किए जाने को लेकर बीते 10 जुलाई को केंद्रीय संड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने भेजे गए पत्र में कहा है कि उपर्युक्त विषयक प्रसंग में आपका ध्यान इस तथ्य की ओर आकृष्ट कराना चाहता हूं कि 3 अप्रैल 2021 में आपके द्वारा झारखंड के लातेहार जिले में टोरी रेलवे स्टेशन के समीप अवस्थित रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर ब्रिज का आनलाइन शिलान्यास किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकार के अधिकारियों की उदासीनता के चलते शिलान्यास के चार वर्ष बाद भी फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण प्रारंभ नहीं हो सका है। इसके साथ ही टोरी रेलवे स्टेशन के पश्चिम में फुट ओवर ब्रिज का काम भी अधुरा पड़ा है, जिसके चलते राहगीरों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।
जानकारी देते हुई माकपा नेता अयुब खान ने 12 जुलाई को बताया कि टोरी रेलवे जंक्शन पूर्व रेलवे के हावड़ा दिल्ली रुट के व्यस्त रेलमार्ग पर अवस्थित है. जहां से रेलवे के तीन रुट रांची- लोहरदगा से टोरी, टोरी से बड़काखाना होते मुरी जंक्शन तक रेलवे का लिंक लाइन है। जिसपर मालगाड़ी के अलावा यात्रियों को ले जाने वाली कई ट्रेनों का आवागमन होता है। कहा कि यह एक व्यस्त रेल रूट है। इस व्यस्त जंक्शन के रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर ब्रिज नहीं होने से एंबुलेंस सहित सैकड़ों वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं।
जाम के कारण गंभीर दुर्घटना में आसपास के घायल दर्जनों रहिवासी जिन्हें तुरंत ट्रामा सेंटर पहुंचाना होता है रेलवे क्रासिंग बंद होने के चलते एंबुलेंस में ही दम तोड़ देते हैं। इसके अलावा कई गर्भवती महिलाएं प्रसव पीड़ा से त्रस्त होने के बावजूद समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाती हैं और एंबुलेंस या जिस वाहन से उन्हें ले जाया जा रहा होता है वे उसी में प्रसव के लिए मजबूर हो जाती हैं। कई तो समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने के कारण मौत की शिकार भी हो गयी हैं।
इसी प्रकार टोरी रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण में देर होने से रेल यात्री अनाधिकृत रूप से रेलवे पटरी को क्रास किए जाने के चलते दुघर्टना में मारे जाते हैं। यहां के रहिवासी इस त्रासदी को झेलते हुए आक्रोशित है और लगातार आंदोलन करने के लिए मजबूर है। सीकर सांसद राम ने पत्र में कहा है कि इस पृष्ठभूमि में आपसे (मंत्री से) आग्रह है कि अपने स्तर से अविलंब हस्तक्षेप कर फ्लाई ओवर के निर्माण तथा रेलवे मंत्रालय से समन्वय कर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाए।
![]()













Leave a Reply