Advertisement

रैयत ने रोका ₹12 लाख की लागत से बन रहे आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर डी पंचायत भवन के समीप बनवाए जा रहे आंगनबाड़ी भवन का विरोध करते हुए रैयतों ने 14 जुलाई को निर्माण कार्य को रुकवा दिया। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को भी भगा दिया गया।

जानकारी के अनुसार यह आंगनबाड़ी भवन ठिकेदार नूर कंस्ट्रक्शन द्वारा लगभग 12 लाख रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। ठिकेदार अमीर अंसारी ने बताया कि आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य बोकारो थर्मल डीवीसी कॉलोनी के बीच करवाया जा रहा है। कहा कि पूर्व में डीवीसी के भूसम्पदा पदाधिकारी द्वारा होम गार्ड के जवानों को भेज कर निर्माण कार्य को रुकवाया दिया गया था, परंतु बेरमो के अंचलाधिकारी संजीत कुमार सिंह के निर्देश पर निर्माण कार्य फिर से चालू करवाया गया। अब गोविंदपुर के रैयत निर्माण स्थल को अपना जमीन बता कर निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। कहा कि इसकी जानकारी बेरमो अंचलाधिकारी संजीत कुमार को देकर निर्माण कार्य अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है।

वही निर्माण कार्य का विरोध कर रहे रैयत सुरेश महतो ने बताया कि यह जमीन डीवीसी की नहीं है हमारी है। इस जमीन पर आंगनबाड़ी भवन का निर्माण नहीं होने देंगे। इस सम्बन्ध में डीवीसी के भूसम्पदा पदाधिकारी सुजीत सरकार ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *