चैन पुलिंग से ट्रेनों की समयबद्धता व् यात्रियों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव-आरपीएफ
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में बीते 8 सितंबर को अलार्म चैन पुलिंग (एसीपी) की घटनाओं पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई। इस दौरान विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों से कुल 7 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार सोनपुर रहा मंडल के नवगछिया में ट्रेन क्रमांक 15910, नवगछिया यार्ड से 2 संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार किए गए। रेल खंड के मानसी में ट्रेन क्रमांक 12553, मानसी यार्ड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।बछवारा में ट्रेन क्रमांक 13186 बछवाड़ा यार्ड से दो आरोपी गिरफ्तार किए गये। वहीं हाजीपुर में ट्रेन क्रमांक 15231, हाजीपुर यार्ड से एक आरोपी आरपीएफ के गिरफ्त में आये। इसी तरह हाजीपुर पोस्ट अंतर्गत ट्रेन क्रमांक 14673, हाजीपुर यार्ड से एक अन्य संदिग्ध की गिरफ्तारी की गयी।
आरपीएफ के अनुसार गिरफ्तार सभी सात आरोपियों को हिरासत में लेकर रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ हीं कहा गया कि अलार्म चैन पुलिंग एक गंभीर एवं दंडनीय अपराध है, जिससे ट्रेनों की समयबद्धता प्रभावित होती है और यात्रियों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि अलार्म चैन का प्रयोग केवल आपातकालीन स्थिति में ही करें।
![]()













Leave a Reply