चौबीस घंटे में समस्या समाधान नहीं तो अनिश्चित हड़ताल की चेतावनी
एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो, गोमिया और नवाडीह-डुमरी रूट पर लगभग 600 छोटे-बड़े ऑटो संचालित हैं। वर्तमान में चार अलग-अलग स्टैंड हैं। ऐसे में सभी वाहनों को एक ही स्थान पर खड़ा करना संभव नहीं है।
बोकारो-डुमरी मुख्य मार्ग पर फुसरो बाजार की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए बाजार क्षेत्र से ऑटो हटाकर सभी वाहनों को निर्मल महतो चौक (बस स्टैंड के समीप) शिफ्ट करने के पुलिस प्रशासन के आदेश का ऑटो चालकों ने विरोध शुरू कर दिया है।इसे लेकर 13 जुलाई को ऑटो चालकों ने करगली गेट स्थित दुर्गा मंडप में बैठक कर, प्रशासन के उक्त आदेश का विरोध जताते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
बैठक के बाद लगभग 70 से 80 ऑटो चालक बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह के आवास पहुंचे और विधायक की अनुपस्थिति में उनके कार्यालय को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञात हो कि, पुलिस निरीक्षक सह बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने निर्देश जारी करते हुए बीते 12 जुलाई को कहा कि फुसरो बाजार में कोई भी ऑटो खड़ा नहीं किया जाएगा। सभी ऑटो चालकों को अपनी गाड़ियां निर्मल महतो चौक स्थित निर्धारित स्थल पर लगानी होंगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर ट्रैफिक नियमों के तहत चालान की कार्रवाई की जाएगी। जिसका ऑटो चालकों ने विरोध किया है।
![]()













Leave a Reply