Advertisement

नीट पेपर लीक को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष कांग्रेसियों द्वारा धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रपति के नाम जिला उपायुक्त के माध्यम से सौंपा गया ज्ञापन

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में नीट पेपर लीक को लेकर लोकतंत्र बचाओ छात्र न्याय आंदोलन कार्यक्रम का आयोजन कर 23 जुलाई को हजारीबाग जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की।

जानकारी के अनुसार धरना प्रदर्शन में मुख्य तीन मांगो केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दे, पूर्व के परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं एवं उन व्यवस्थागत विफलताओं पर संसद में तत्काल चर्चा, जिन्होंने लाखों छात्रों के भविष्य संकट मे डाल दिया है तथा नई दिल्ली में हुए संबंधित विरोध प्रदर्शनों के दौरान छात्रों एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध दर्ज सभी एफआईआर एवं आपराधिक मामलों को तत्काल वापस लिया जाए को लेकर देश के राष्ट्रपति के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि नीट जैसी राष्ट्रीय परीक्षा में बार-बार पेपर लीक होना इस बात का सबूत है कि केन्द्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर नही है। कहा कि देश के लाखों छात्र मेहनत कर परीक्षा में शामिल होते हैं और कुछ तथाकथित की लापरवाही के कारण छात्रों का भविष्य दांव पर लग जाता है।

उन्होंने कहा कि देश की राजधानी नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते 20 जुलाई को विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों को खदेड़-खदेड़ कर पिटा गया। यहां तक कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पुलिस प्रशासन द्वारा जमीन पर घसीटा गया, जिसकी वे घोर निन्दा करते है। प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार ने कहा कि नीट पेपर लीक के मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिकता के आधार पर अविलम्ब इस्तीफा दे देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन महासचिव रघु जायसवाल जबकि धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने किया।

मौके पर सदर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह, प्रदेश काॅ-कोआर्डिनेटर शैलेन्द्र कुमार यादव, प्रदेश सचिव रेणू कुशवाहा, पूर्व प्रदेश सचिव बिनोद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शशि मोहन सिंह, विजय कुमार यादव, वरीय उपाध्यक्ष शारदा रंजन दुबे, जिला मीडिया विभाग के अध्यक्ष निसार खान, प्रदेश पैनलिस्ट सजीद अली खान, दिगम्बर प्रसाद मेहता, विरेन्द्र कुमार सिंह, रजी अहमद, निजामुद्दीन अंसारी, मकसुद आलम, सुखदेव प्रसाद यादव, राम सेवक सोनी, लखराज सिंह, बाबर अंसारी, महासचिव दिलीप कुमार रवि, जावेद इकबाल, रवि शंकर अकेला, संजय सिंह, संजय कुमार यादव, राकेश सिंह, रविन्द्र गुप्ता, जयप्रकाश यादव, विजय कुमार सिंह, सेवालाल महतो, अब्बास अंसारी, असगर अली, ब्रज किशोर मेहता, देवकी महतो, कोमल कुमारी, अभिषेक राज, दीपक कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश पासवान, मोहम्मद जाबीर, मनोज नारायण भगत, अनिल कुमार राय, आदि।

मोजीम अंसारी, गुड्डू सिंह, मुकेश पासवान, धीरज सिंह, ज्ञानी प्रसाद मेहता, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, रंजीत यादव, रिंकू कुमार, बेबी देवी, कृष्णा किशोर प्रसाद, सुषमा कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति, अब्दुल मन्नान वारसी, सुरेन्द्र यादव, गोवर्धन गंझू, अजय यादव, गुरू प्रसाद साव, मौलाना मोनाजिर, हेलाल अख्तर, भानू प्रताप सिंह, कांति देवी, संगीता कुमारी, सोनी मेहता, चितरंजन गुप्ता, मनोज मेहता, रीता देवी, गीता देवी, सुनिता देवी, मुनिता देवी, इरम फातिमा, रेश्मा खातून, विशेश्वर स्वर्णकार, रेवाली पासवान, अफताब आलम, अशरफ अली, बहादुर सागर, गुलाब राम, अजय कुमार सिंह, प्रभू गोप, चोलेश्वर महतो, उत्तम महतो, केदार यादव, पुरन गोप, बिनोद कुमार, किशन कुमार, आनंद कुमार, अर्जुन कुमार, राहुल कुमार, मनोज पासवान, अनिल कुमार भुईंया, मुस्ताक अंसारी, बाबु खान, भैया असीम कुमार, आरिफ अंसारी, संतोष रजवार, बैजू गहलोत, प्रकाश विश्वकर्मा, छोटी राम भुईंया, अरूण कुमार, राहुल कुमार, साहिल करमाली, सैफ अली, जमाल शगीर, विकास कुमार, नरेश कुमार, सुनिल साहू, मतीन अंसारी, विकास साहु, अभिजीत सिंह, अभय नाथ पांडेय, नवीन सिंह, बब्लू सिंह, मिथिलेश कुमार मेहता, आलोक कुमार सिंह के अतिरिक्त सैकड़ो छात्र छात्रओं ने धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *