Advertisement

परियोजना प्रधान ने पूजा अर्चना कर डीवीसी अस्पताल जिर्णोद्धार का किया शुभारंभ

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी के बोकारो थर्मल स्थित अस्पताल का 80 लाख रुपए में जिर्णोद्धार किया जाएगा। जिसका शुरुआत 31 मार्च को डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़ कर किया।

जानकारी के अनुसार अस्पताल मरम्मती कार्य करवाने का निविदा एस एन सिंह कंस्ट्रक्शन के द्वारा करवाई जा रही है। परियोजना प्रधान अरजरीया ने बताया कि डीवीसी की बोकारो थर्मल अस्पताल काफी जर्जर हो गई है। रहिवासियों को इलाज करवाने एवं इलाज हेतु भर्ती रहने में परेशानी हो रही थी। उनकी समस्याओं का अब समाधान हो जाएगा और डीवीसी कर्मचारियों के साथ साथ आम जन भी इस अस्पताल में इलाज सुविधाओं के साथ करवा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि मरम्मती कार्य के अलावे रंग रोगन आदि कार्य भी शामिल हैं। जिसे लगभग 6 महीनों में पूरा कर लेना है। मरम्मती कार्य में लापरवाही बरतने पर ठिकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की भी बात कही। इस अवसर पर अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट सह उप महाप्रबंधक स्वास्थ्य डॉ एस के झा, अधीक्षण अभियंता सिविल सरफराज अहमद, आर एन चौबे, मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय अधीक्षक सूरज तिवारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *