Advertisement

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, 4 अगस्त को लगेगी आदमकद प्रतिमा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मंगलवार को चीरा चास स्थित ‘गुरु जी फार्म हाउस’ में जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में 4 अगस्त को दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि को ऐतिहासिक रूप से मनाने की रणनीति तय की गई।

जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि गुरु जी को श्रद्धांजलि देने के लिए जिले का हर कार्यकर्ता एकजुट होगा और कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बोकारो में गुरु जी की आदमकद प्रतिमा 4 अगस्त को स्थापित की जाएगी, जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

बैठक में महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि गुरु जी जल, जंगल और जमीन की आवाज थे और आज भी झारखंड के कण-कण में बसते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पुण्यतिथि को यादगार बनाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन मुकेश महतो ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मदन कुमार महतो ने किया। मौके पर कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *