Advertisement

महुआटांड़ के गोपो जंगल से पुलिस ने अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर किया जब्त

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। महुआटांड़ थाना के हद में गोपो जंगल से स्थानीय पुलिस ने अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस मामला दर्ज कर अवैध कोयला तस्करो के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।

जानकारी के अनुसार 29 मार्च को महुआटांड थाना के गोपो पालू जंगल से पुलिस ने एक ट्रेक्टर में लदा अवैध कोयला जब्त कर थाने ले आयी। ट्रेक्टर में लगभग ढाई टन अवैध कोयला लदा था। पुलिस ने ट्रेक्टर चालक व गाड़ी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में महुआटांड़ थाना प्रभारी विवेक तिवारी ने बताया कि गुप्त सुचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के गोपो पालू जंगल में कोयला तस्कर एक ट्रेक्टर में अवैध कोयला लादकर ले जाने की फिराक में है। इसकी सुचना वरीय अधिकारियों को दिया गया।

वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी टीम का गठन किया गया। इस छापेमारी में जंगल से ट्रेक्टर में लदा कोयला जब्त किया गया।

थाना प्रभारी तिवारी ने बताया को पुलिस देख कर ट्रेक्टर चालक गाड़ी छोड़कर घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर अवैध कोयले के कारोबारी फरार हो गये। छापेमारी में थाने के पुलिस अवर निरीक्षक आनंद करमाली, अखिलेश कुमार, मो मुख्तार अंसारी सहित आधा दर्जन पुलिस बल शामिल थे।

 

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *