Advertisement

तेनुघाट ओपी में शांति समिति की बैठक

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। होली एवं शबे बारात त्योहारों को लेकर 11 मार्च को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट ओपी में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता ओपी प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने की। बैठक में तेनुघाट ओपी क्षेत्र के सभी गणमान्य उपस्थित हुए।

आगामी 18 मार्च को हिंदू समुदाय के लिए पावन एवं पवित्र पर्व होली एवं मुस्लिम समुदाय के लिए शबे बरात का त्यौहार के लिए ओपी प्रभारी प्रशांत सिंह के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बना रहे, इसके लिए कई दिशा निर्देश दिया गया। उपस्थित सभी गणमान्यों ने अपने अपने विचार रखें।

इस अवसर पर ओपी प्रभारी ने कहा होली में किसी भी हुड़दंग करने वाले समुदायों को बख्शा नहीं जाएगा। मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार, अनिल कुमार टुडू, सहायक अवर निरीक्षक बदरुद्दीन अंसारी, पूर्व मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू, लाल बहादुर शर्मा, आदि।

रिजवान अंसारी, सेवा गंजू, राम किशन रविदास, गोपी मुर्मू, दीनानाथ चौबे, गीता देवी, जगदीश यादव, अयूब अंसारी, रिजवान अंसारी, सदर छपरा इसराइल अंसारी, कमल किशोर महतो, इजहार अंसारी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *