प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खालको ने कार्यकर्ताओं में भरा नया उत्साह
सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में जगन्नाथपुर स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में 24 अप्रैल को संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित संगठनात्मक बैठक में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खालको ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने का काम की।
आयोजित बैठक में महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गयी। प्रदेश अध्यक्षा खालको ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा पर आम देशवासियों को भ्रमित करने का आरोप लगाया और पश्चिमी सिंहभूम के सभी 18 प्रखंडों में शीघ्र महिला प्रखंड अध्यक्षों के चुनाव कराने का निर्देश दिया।
वहीं, स्टेट कॉर्डिनेटर सुंदरी तिर्की ने भाजपा पर मंदिर-मस्जिद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस की विचारधारा को जनहित में बताया। बैठक में जगन्नाथपुर विधायक सह झारखंड विधानसभा में उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु सहित पश्चिमी सिंहभूम जिला महिला अध्यक्ष नीतिमा बारी के नेतृत्व में दर्जनों गणमान्य जनों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर जगन्नाथपुर महिला प्रखंड अध्यक्ष सावित्री जेराई, नोआमुंडी महिला प्रखंड अध्यक्ष दिव्या जेराई, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराईबुरू, नोआमुंडी प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिसमें महिलाओं की उपस्थिति भारी संख्या में देखी गई।
![]()













Leave a Reply