Advertisement

चलकरी में सीसीएल प्रबंधन द्वारा सोलर प्लांट परियोजना को ले भूमि पूजन का विरोध

आदिवासियों के विरोध के बाद अधिकारियों की टीम बैरंग भागने को मजबूर

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली स्थित सीसीएल बीएंडके क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा पूर्व निर्धारित मिनट्स कार्यक्रम के तहत 28 अप्रैल को पेटरवार प्रखंड के चलकरी दक्षिणी पंचायत की विवादित भूमि पर प्रस्तावित 8.5 मेगावाट के सोलर परियोजना स्थापित करने को लेकर कथित चिन्हित स्थल पर भूमि पूजन का प्रयास विफल रहा। योजना बनाकर अधिकारियों की टीम, महिला, पुरुष, सुरक्षा जवानों के साथ 28 अप्रैल को उक्त स्थल पर पहुंची। यहां प्रबंधन द्वारा पहले से पांडाल व कुर्सी की व्यवस्था किया गया था।

बताया जाता है कि अधिकारीयों की टीम को देखते हुए चलकरी दक्षिणी पंचायत के सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे, युवक, युवतियां उग्र हो गए और जिला परिषद सदस्य अशोक मुर्मू के नेतृत्व में नगाड़े, डुगडुगी व् पारंपरिक हथियारों के साथ जोरदार विरोध जताते हुए नारे लगाए।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जिप सदस्य अशोक मुर्मू ने पत्रकारों को बताया कि भूमि पूजन के पूर्व प्रबंधन आदिवासियों से सकारात्मक वार्ता जबतक नहीं करती है, तबतक यहां सोलर प्लांट या कोई भी परियोजना नहीं खोल सकती।

अधिकारियों की टीम में जयशंकर प्रसाद, पार्थों शंकर देव, पूर्व जीएम(ईएंडएम) मनोज शर्मा, नीरज कुमार, श्याम रतन, चंदन कुमार, राहुल कुमार, पुष्पराज, अमरेश कुमार, एपीएम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के धनंजय कुमार आदि शामिल थे। वही चलकरी उत्तरी पंचायत के मुखिया अकलेश्वर ठाकुर, पंसस इंद्रजीत, विस्थापित नेता सह भाकपा माले प्रतिनिधि भुवनेश्वर केवट, पूर्व सदर मनिरुद्दीन, अशोक मंडल, विजय मंडल, शिरोमणि मंडल आदि मुख दर्शक बने रहे।

आदिवासियों की ओर से विरोध प्रदर्शन में जिप सदस्य अशोक मुर्मू के साथ पूर्व पंसस लालेश्वर टुडू, राजाराम सोरेन, होपन मांझी, सेवालाल वास्के, मो. सिद्दीक अंसारी, बुधन मांझी, शिवलाल, दिनेश, साहब राम, महिलाओं में नेहा हांसदा, सुमिता देवी, संजोती देवी, सुनीता देवी, प्यारी, उपाधि, सोनिया, बचनी सहित सैकड़ों रहिवासी शामिल थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *