Advertisement

स्वच्छ हरित ग्राम के तहत फुटकर व्यापारियों का एक दिवसीय गोष्ठी आयोजित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एवं प्रदान संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 25 जुलाई को जैनामोड़ को स्वच्छ एवं हरित ग्राम पहल को लेकर एकदिवसीय गोष्ठी आयोजित किया गया। गोष्ठी में लगभग आधा दर्जन बाजारों के फुटकर व्यापारी शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार जैनामोड़ बाजार से सटे जैना पंचायत, टांड मोहनपुर, टांड बालीडीह, बांधडीह उत्तरी एवं बांधडीह दक्षिणी पंचायत के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों के साथ, सामाजिक संगठनो एवं बाजार के प्रतिष्ठित व्यापारियों के साथ जैनामोड़ को स्वच्छ एवं हरित ग्राम पहल को लेकर गोष्ठी आयोजित किया गया।

गोष्ठी कर मुख्य अतिथि जरीडीह के अंचल अधिकारी प्रणव ऋतुराज ने संबोधन में कहा कि जैनामोड़ की आबादी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका एवं नगर निगम नहीं रहने के कारण प्रबंधकीय प्रशासनिक क्रियान्वयन नहीं हो पाता है। स्थानीय प्रशासक होने के कारण सर्वसम्मति से जो निर्णय होगा, निश्चित रूप से अंचल अधिकारी होने के नाते अपना सहयोग दूंगा। कचड़ा का निस्तारण करने के लिए हर संभव सरकारी गैर मंजूरवा जमीन को चिन्हित कर निस्तारण की व्यवस्था किया जाएगा।

चेंबर अध्यक्ष संजय सिंह ने अध्यक्षता करते हुए सभी से आग्रह किया कि चिन्हित स्थानो पर डस्टबिन लगाने का कार्यक्रम है। साथ ही सप्ताह में दो दिन कचड़ा का उठाव करवाया जाएगा। सहयोग के रूप में सप्ताह में प्रति घर से जिस दिन उठाव होगा सहयोग राशि के रूप में लिया जाएगा। इस कार्य में सभी सामाजिक संगठनों, रहिवासियों से सहयोग की उन्होंने अपील की।

गोष्ठी में बांधडीह उत्तरी पंचायत की मुखिया दीपिका देवी, पंचायत समिति सदस्य कविशरण वर्णवाल, टांड मोहनपुर पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी, पंचायत समिति सदस्य विनीता देवी ने भी विस्तार पूर्वक इस चर्चा में अपनी अपनी बातों को रखा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्लास्टिक अपशिष्ट संग्रहन केंद्र स्थापित किया जाएगा। प्रदान संस्था द्वारा उपलब्ध कराए गए कचरा निस्तारण वाहनों के माध्यम से कम से कम दो बार घर-घर से कचरा उठाव किया जाएगा।

मौके पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र महतो, प्रदान संस्था की जुबा, पुष्कर, जया, सुलेखा, रामबालक, सचिव पन्नालाल जायसवाल, उपाध्यक्ष रमापति पांडेय, कोषाध्यक्ष नवीन गर्ग, सतीश जैन, डॉ पी के सिंह, टिका प्रसाद, अशोक मंडल, धीरेंद्र गोस्वामी, अशोक यादव, अकबर अंसारी, गोपाल नायक, श्यामल मंडल आदि सैकड़ो व्यापारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *