Advertisement

युवा व्यवसायी संघ कार्यालय में लगा एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

आयुर्वेद हमारे देश की सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा पद्धति-राजेश

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो स्थित युवा व्यवसायी संघ कार्यालय में 27 मार्च को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिंह के सौजन्य से मां दुर्गा वेंचर्स नेचरोपैथ एवं आयुर्वेद चिकित्सालय के द्वारा एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में आयुर्वेदिक पद्धति एवं जापानी टेक्नोलॉजी के माध्यम से रोगियों का संपूर्ण शरीर का इलाज किया गया।

जानकारी के अनुसार इस शिविर में कई रोगों का नि:शुल्क दवा का भी वितरण किया गया। शिविर में ज्यादातर एसिडिटी (गैस), नस में खिचाव, बीपी, शुगर से संबंधित रोगियों की भीड़ देखी गई। इस अवसर पर डॉक्टर बीके सिंह और डॉ अशोक झा के द्वारा रोगियों का जांच किया गया।

इससे पूर्व शिविर का उद्घघाटन भाजपा (BJP) किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिंह, युवा व्यवसाई संघ फुसरो के अध्यक्ष आर उनेश, भाजपा नेता वैभव चौरसिया, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, सुमित सिंह, वार्ड पार्षद भरत वर्मा, समाजसेवी विनोद चौरसिया के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। मौके पर शनि सिंह, अजय सिंह, प्रदीप वर्मा, जीत छाबड़ा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

मौके पर राजेश सिंह (Rajesh Singh) ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में रहने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों का निर्वहन करने से मन को एक सुकून मिलती है। मुफ्त गरीबों का इलाज कराने की प्रेरणा मेरी मां का इलाज आयुर्वेदिक चिकित्सा से कराने के बाद मिली।

सिंह ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा हमारे देश की सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा पद्धति है। अंग्रेजों ने एलोपैथ को बीमारी के रूप में छोड़ गए हैं। एलोपैथ से तत्काल राहत मिलती है। आयुर्वेद से सदा के लिए राहत मिलती है। उन्होंने आशा जताया कि बेरमो में इस तरह का और भी शिविर लगाया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *