Advertisement

छठ पूजा के दूसरे दिन पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के विभिन्न स्थानों में आस्था और श्रद्धा के साथ छठ महापर्व मनाया जा रहा है। पर्व के दूसरे दिन, जिसे खरना के रूप में जाना जाता है, गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने व्रतियों द्वारा बनाए गए खरना का प्रसाद खीर पुरी श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया।

इस अवसर पर पुर्व विधायक डॉ महतो ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं व्रतियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ हीं कहा कि छठी मैया की असीम कृपा सभी पर बनी रहे। मैं छठी मैया से प्रार्थना करता हूँ कि समस्त राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए। पूर्व विधायक ने छठ पर्व को लोक आस्था का महान प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पर्व समाज में सद्भाव, अनुशासन और पवित्रता का संदेश देता है। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण रहिवासी एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सामूहिक रूप से पर्व की पवित्रता और उल्लास में सहभागी बने।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *