रंजन वर्मा/कसमार बोकारो। आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा में आ रही बाधाओं को देखते हुए डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो ने झारखंड स्टेट इंटर आर्ट्स टॉपर छोटी कुमारी को ₹16 हजार का चेक देकर आर्थिक सहयोग प्रदान किया। बताया गया कि यह सहयोग JLKM के केंद्रीय महामंत्री सुकदेव राम की पहल पर संभव हो सका।
इस अवसर पर विधायक टाइगर जयराम महतो ने कहा कि प्रतिभा कभी आर्थिक अभाव की मोहताज नहीं होनी चाहिए। मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें और राज्य का नाम रोशन करें।
JLKM के केंद्रीय महामंत्री सुकदेव राम ने कहा,
“छोटी कुमारी ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया है। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनकी उच्च शिक्षा प्रभावित हो रही थी। यह जानकारी मिलने पर हमने विधायक टाइगर जयराम महतो जी से आग्रह किया कि इस मेधावी छात्रा की मदद की जाए। हमारी पार्टी का उद्देश्य है कि कोई भी प्रतिभाशाली छात्र-छात्रा केवल आर्थिक अभाव के कारण अपनी पढ़ाई न छोड़े। आगे भी जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों के साथ JLKM मजबूती से खड़ी रहेगी।”
इस सहयोग को सफल बनाने में पिंटू महतो (केंद्रीय उपाध्यक्ष), अनिल महतो एवं JLKM के अन्य कार्यकर्ताओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी नेताओं ने छोटी कुमारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मन लगाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। छोटी कुमारी ने विधायक टाइगर जयराम महतो, सुकदेव राम एवं JLKM परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनेगा तथा वे पूरी लगन से पढ़ाई कर भविष्य में झारखंड का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगी।
![]()













Leave a Reply