Advertisement

जमीन विवाद मामले में आया नया मोड़, अब गोतिया द्वारा धरना प्रदर्शन

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। जमीनी विवाद मामले में नया मोड़ आया है। फरियादी रेखा देवी के गोतिया ने अब धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया है। सीओ ने कहा कि यह मामला उप समाहर्ता के न्यायालय में लंबित है।

ज्ञात हो कि बोकारो जिला के हद में गोमिया अंचल कार्यालय के बाहर बीते 21 अप्रैल को पलिहारी गुरुडीह पंचायत की प्रमुख गली रहिवासी रेखा देवी अपने दो बच्चों के साथ तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप में अपने भूख प्यास को मार कर धरने पर बैठ गई थी। धरने पर बैठी पीड़िता ने अंचल अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई थी।

रेखा देवी ने बताया कि उसके गोतिया ने उसके हिस्से की जमीन की रजिस्ट्री करने की बात कही थी। वही 23 अप्रैल को रेखा देवी के गोतिया ने अंचल कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए कई स्लोगन लिखे बोर्ड को लगाया। जिसमें कहा गया की रेखा देवी जमीन की लालची है। उनके गोतिया ने लालच छोड़ इंसानियत अपनाने की बात कही। गोतिया ने बताया कि 40 साल से वह जमीन की लड़ाई लड़े, जिसमें दो बार उनकी डिग्री हुई है।

उन्होंने अपनी मर्जी से विनोद कुमार एवं रणधीर कुमार की पत्नी के नाम से जमीन की बिक्री की है। रेखा देवी के पति ने कहा कि हम परेशान नहीं करेंगे, बदले में रुपए चाहिए। इस वजह से 10 लाख बीस हजार रुपए का भुगतान पहले किया जा चुका है। बाद में शेष राशि का भुगतान चेक के द्वारा किया गया। बावजूद इसके हमें परेशान किया जा रहा है। इसलिए धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं। कहा कि जो जमीन बिकी है, वह उनकी पुस्तैनी जमीन है।

इस संबंध में गोमिया के अंचल अधिकारी आफताब आलम ने कहा कि मौजा पलिहारी गुरुडीह खाता 162 प्लॉट नंबर 468 में 53 डिसमिल जमीन रजिस्ट्री हुई है। अंचल कार्यालय द्वारा मोटेशन किया गया। उनके गोतिया रेखा देवी के पति रमेश साव के द्वारा आपत्ति दर्ज की गई। अभी यह मामला उप समाहर्ता न्यायालय में मोटेशन अपील वाद में लंबित है। जमीन संबंधित जो भी रिपोर्ट होगी उसे डीसीएलआर के पास भेजा जाएगा और अंतिम फैसला वहीं से होगा। सवालिया निशान यह है कि आखिर चुक कहां हुई?

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *