रंजन वर्मा/कसमार बोकारो। भारतीय जनता पार्टी जिला समिति के निर्देशानुसार रविवार, 19 जुलाई 2026 को खैराचातर एवं मुरहुलसूदी शक्ति केंद्र की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शक्ति केंद्र अध्यक्ष किशोर महतो ने की।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से शक्ति केंद्र प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, सभा अध्यक्ष किशोर कुमार महतो, अनीश कुमार जायसवाल, अभय जायसवाल, यथार्थ जायसवाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शक्ति केंद्र अध्यक्ष किशोर महतो ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर पर मजबूत है और नियमित मासिक बैठकों के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जा रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
![]()













Leave a Reply