प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित व्यवहार न्यायालय में 25 जुलाई को सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय और जिला जज बोकारो के निर्देशानुसार मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। मासिक लोक अदालत में 15 मामलों का निष्पादन किया गया।
जानकारी के अनुसार उक्त मासिक लोक अदालत में तीन बेंच का गठन किया गया था। जिसके प्रथम बेंच में कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय एवं अधिवक्ता प्रशांत पाल, दूसरे बेंच पर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी एवं अधिवक्ता पांडव कुमार पांडेय तथा तीसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय एवं पुष्पा हंस मौजूद थे।
बताया जाता है कि 25 जुलाई को आयोजित मासिक लोक अदालत में कुल.15 मामलों का निष्पादन किया जा सका। वहीं 3,55,000 रुपए की समझौता राशि वसूल किए गए।
![]()













Leave a Reply