प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। हिन्दू आस्था का प्रतीक होली महोत्सव के पूर्व बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने अपने आवासीय कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं संग होली खेली। होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा, भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव आदि भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। मुख्य अतिथि राज सिन्हा, बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने बुलडोजर बाबा पर भ्रमण किया।
इस अवसर पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी मतभेद को दूर करता हैं।समाज में प्रेम भाव बनाता है। बच्चें से लेकर बुजुर्ग महिला अपनी अपनी टोलियों संग होली मनाते हैं।
उन्होंने कहा कि यूपी (UP) की जनता ने जिस प्रकार जातिवादी, गुंडाराज फैलाने वाले लोगों का साथ नहीं दिया और मोदी – योगी के साथ रहे। यह बता रहा है की देश विकास को अपनी प्राथमिकता बना चूका है। भारत अब विश्व का श्रेष्ठ देश बनने की राह पर अग्रसर है।

बोकारो विधायक (Bermo MLA) बिरंची नारायण ने कहा कि इस बार होली विशेष है। जिस तरह बुलडोजर बाबा ने पूरे देश मे भगवा का प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई। यह होली के त्यौहार को खास बना दिया। चार राज्यों में मिली जीत से हिंदुत्व को मजबूती मिली।
होली में भले ही अभी कुछ दिन बाकी हो, लेकिन अभी से झारखंड के लोगों पर होली का रंग चढ़ने लगा है। क्या आम लोग और क्या खास लोग तमाम लोगों पर होली का रंग इस बार खूब चढ़ा है। उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने दोनों पर्व शांति और सदभाव के साथ मनाने का संकल्प लिया।
बोकारो जिला (Bokaro district) अध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि होली का त्यौहार खुशी उमंग से समाज को मजबूती प्रदान करती हैं। लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दिया। होली मिलन समारोह में जहां एक ओर जमकर रंग गुलाल उड़ा। वही पौराणिक गीतों पर जमकर मनोरंजन किया गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने रंगों का त्योहार होली को भाईचारगी के साथ साथ हर्षोल्लास के साथ मनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बोकारो जिला भाजपा (BJP) के विभिन्न मंडलों के भाजपा कार्यकर्ता, समाजिक संस्था के सदस्य, विभिन्न एसोसिएशन के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
होली मिलन समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रह्लाद वर्णवाल, रोहित लाल सिंह, बिनोद कुमार, आरती राणा, दिलीप श्रीवास्तव, जयदेव राय, संजय त्यागी, सुभाष महतो, विक्रम पांडेय, गौर रजवार,अशोक कुमार पप्पू, ,माथुर मंडल, विनय आनंद, महेन्द्र राय, धीरज झा, अतानु, कुमार प्रमोद, राजीव कंठ, वीरभद्र सिंह, द्वारिका मुन्ना, सुनील चन्द्र पहाड़ी, गिरिजा देवी, बिनोद महतो, प्रगति शंकर,पन्नालाल कांन्दू, आदि।
अनिल सिंह, मनोज सिंह,पियुष आचार्या, सनातन सिंह, विनय किशोर, हरीश सिंह, बैधनाथ, लालू, टिंकू तापरिया, पंचानन महतो, श्याम लोचन सिंह, जितेंद्र गोस्वामी,अभिनाश सिंह, रितु वरण सोरेन, काजल महतो, सुनील सिंह, पवन कुमार, राहुल गोस्वामी, संतोष कुमार, प्रकाश प्रमाणिक, रंजीत बरनवाल बुद्धेश्वर घोषाल, झंडू डे,आदि।
विजय शर्मा, अरविंद राय, दीनू कुमार, आकाश कुमार, हराधन झरिया, राजेश घोषाल, शंभू दास कन्हैया कुमार, बंटी मंडल, हीरालाल मंडल, नरेश रजवार, सहदेव मरांडी, पवन मंडल, जगदीश मंडल, बुद्धू मांझी, रघुनाथ टुडू, किरण महतो, अशोक महतो, राम पद महतो, रतन महतो, विपिन प्रामाणिक, हरिप्रसाद गोप, अनिल सिंह, अमित सिंह, अरबिंद सिंह, मंजीत सिंह, प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply