Advertisement

लापता युवक सागर कुमार हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो पुलिस ने लापता युवक सागर कुमार के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने सागर कुमार का शव अग्रडीह गांव के समीप सिद्धटांड जंगल स्थित एक कुएं से बरामद किया। साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक और डंडा भी जब्त किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक चास वेदांत शंकर ने बताया कि बरमसिया ओपी में सागर कुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की। साक्ष्यों के आधार पर भवानीडीह निवासी मानिक मांझी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और उसकी निशानदेही पर शव को कुएं से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को अपनी पत्नी और मृतक के बीच अवैध संबंध का शक था, इसी कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *