रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद को झारखंड की राजधानी रांची स्थित उनके आवास पर 24 अप्रैल को झामुमो नेता दीपक कुमार नायक ने भेंट की। उन्होंने मंत्री को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दांतू में आयोजित होने वाले यज्ञ कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।
जानकारी के अनुसार यह निमंत्रण झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता दीपक कुमार नायक द्वारा मंत्री से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर दिया गया। इस दौरान उन्होंने यज्ञ कार्यक्रम की महत्ता एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भावनाओं से मंत्री को अवगत कराया।
नायक ने कहा कि दांतू में आयोजित होने वाला यह यज्ञ कार्यक्रम क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, जिसमें मंत्री की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ेगी। उन्होंने आशा जताई कि मंत्री योगेंद्र प्रसाद इस पावन अवसर पर अवश्य शामिल होकर क्षेत्रवासियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
मंत्री ने भी निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सकारात्मक सहमति जताई और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। झामुमो नेता नायक ने इस अवसर पर कहा कि दांतू में आयोजित यज्ञ उनके क्षेत्र की आस्था और परंपरा का प्रतीक है। मंत्री की उपस्थिति से कार्यक्रम को नई ऊर्जा मिलेगी और क्षेत्रवासियों का मनोबल बढ़ेगा।
![]()













Leave a Reply