प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिंह ने 15 मार्च कॉ बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो में पत्रकार वार्ता में कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। हर तरफ सीएम हेमंत सोरेन के गुंडों का राज चल रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड (Jharkhand) में आपराधिक गतिविधियां काफी तेजी से बढ़ रही है, जिसके कारण आम लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगा सकता है, कि रात में एक जिले से दूसरे जिले की यात्रा करना किसी के भी जीवन के लिए खतरा बन गया है।
उन्होंने कहा कि खनिज संसाधनों को लूटा जा रहा है, जिससे राजकोष को राजस्व का नुकसान हो रहा है। झारखंड केंद्र की योजनाओं को लागू करने में पिछड़ रहा है, चाहे वह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना हो, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना हो या हर घर जल योजना।
उन्होंने कहा कि भाजपा देश में बोली जाने वाली सभी भाषाओं का सम्मान करती है, जबकि राज्य सरकार ने झारखंड के सभी जिलों में उर्दू को वोट बैंक की राजनीति के लिए क्षेत्रीय भाषा सूची में शामिल किया है। उन्होंने सरकार को सभी मोर्चे पर पूरी तरह विफल बताया।
उन्होंने कहा कि पुलिस महकमे को सरकार ने वसूली अभियान में लगा रखा है। उसे औजार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तुष्टीकरण की राजनीति में पूरी तरह लीन है। राज्य की महिलाएं असुरक्षित है। बालू, गिट्टी,और कोयला की दिनदहाड़े चोरी हो रही है। झामुमो और कांग्रेस नेताओं का चोरी में गठजोड़ साफ दिखाई दे रही है।
![]()












Leave a Reply