Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर रैली निकालकर ज्ञान से अंधेरा मिटाने का दिया संदेश

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर 8 सितंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में स्कूली बच्चों द्वारा रैली निकाली गई। रैली में अज्ञान का अंधेरा को समूल मिटाने तथा ज्ञान का उजाला फैलाने का संदेश रहिवासियों को दी गई।

जानकारी देते हुए मध्य विद्यालय अंगवाली के प्रधानाध्यापक (एचएम) एलडी मुंडा तथा सहायक शिक्षक शैलेश कुमार खन्ना ने बताया कि आज औचक जिला स्तरीय आदेश आया और रैली निकाली गई।यह भी बताया कि गांव, शहर, कस्बे आदि में एक भी रहिवासी अनपढ़ न हो, यह सरकार की सोच है। इस तरह के संदेश का प्रचार, प्रसार हो रहा है।

रैली में सैकड़ो छात्र-छात्राएं हाथ में तख्ती थामे थे, जिसमें लिखा था कि अज्ञान का अंधेरा मिटाना है, हर घर में शिक्षा का दीप जलाना है आदि स्लोगन अंकित थे। बच्चों के साथ में रैली में एचएम मुंडा, एसके खन्ना सहित यमुना प्रसाद, तारकेश्वर कपरदार, अध्यक्ष मो. हाकिम आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *