असफलता ही सफलता की सीढ़ी है-बेरमो बीडीओ
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। कार्मल उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल में 11 जुलाई को प्रोत्साहन विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार, प्रधानाचार्य सिस्टर प्रेम लता, फादर रमेश, फादर माइकल ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया।
यहां कार्मल विद्यालय से मैट्रिक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मदर वेरोनिका एक्सकोलर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार द्वारा किया गया। साथ ही 95.5 प्रतिशत अंक लाने वाली छात्रा रुचि कुमारी को अवार्ड के साथ साथ दस हजार रुपए का चेक भी दिया गया। साथ ही सेकेंड टॉपर लाडली कुमारी, थर्ड टॉपर संस्कृति कुमारी के अलावे वार्षिक खेल खुद, कराटे आदि प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बच्चों को सोशल मीडिया के मकड़ जाल से दूर रहने की सलाह देते हुए बेहतर भविष्य के लिए पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने बच्चो को असफलता से हार नहीं मानने की सलाह देते हुए कहा कि असफलता ही सफलता की सीढ़ी है। कहा कि मैं खुद भी लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चार बार किसी कारणवश असफल रहा, परन्तु पांचवी बार सफल रहा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करने हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की सुपरियर सिस्टर मेंवीस ऐसी, संत लुईस गोमिया के फादर रमेश, प्राचार्य सिस्टर प्रेम लता, मरियम खेश, विश्वनाथ कुमार, अर्चना, पूनम, मोनिका, राखी, नंदनी आदि शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे। अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य प्रेम लता ने किया।
![]()













Leave a Reply