Advertisement

क़स्बे आहर में खेग्रामस का सदस्यता अभियान, 45 से अधिक ने ली सदस्यता

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बिहार के समस्तीपुर जिला में खेग्रामस को मजबूत करने तथा निर्णायक संघर्ष छेड़ने के उद्देश्य से अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) की ओर से जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के क़स्बे आहर में 14 जुलाई को सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अखिल भारतीय किसान महासभा के नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह तथा संजीव कुमार राय ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान ग्रामीण मजदूरों, सीमांत किसानों एवं गरीब तबकों के बीच खेग्रामस के उद्देश्य, अधिकारों एवं संघर्षों की जानकारी दी गई। नेताओं ने कहा कि संगठन ग्रामीण गरीबों, खेत मजदूरों, बटाईदारों एवं वंचित तबकों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ता रहा है। आने वाले दिनों में इस संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने वासभूमि-आवास, राशन कार्ड, पेंशन, मनरेगा, भूमि अधिकार एवं अन्य जनसमस्याओं को लेकर आगामी 25 जुलाई को ताजपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय घेराव कार्यक्रम को बड़ी भागीदारी के साथ सफल बनाने की अपील की। नेताओं ने कहा कि गरीबों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठित संघर्ष ही एकमात्र रास्ता है। सदस्यता अभियान के दौरान 45 से अधिक रहिवासियों को खेग्रामस की सदस्यता दिलाई गई। स्थानीय रहिवासियों ने भी संगठन के आंदोलन एवं सदस्यता अभियान में रुचि दिखाते हुए अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *