प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनु-बोकारो नहर मार्ग चौड़ीकरण व् मजबूतीकरण को लेकर विगत कई माह से अबाध गति से संवेदक/कंपनी द्वारा कार्य जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अबतक सड़क चौड़ीकरण के लिए पिछरी, अंगवाली गांव होते चलकरी दक्षिणी पंचायत के झुंझको क्षेत्र तक सड़क किनारे मिट्टी भराई कार्य द्रुतगति से किया जा रहा है। इसी क्रम में 30 मार्च को कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनय कुमार पांडेय के नेतृत्व में पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत स्थित नहर चौक पर उत्तर दिशा में कई परिवार के मकान के सामने भूमि की मापी कर चिन्हित किया गया।

प्रोजेक्ट मैनेजर पांडेय ने बताया कि चिन्हित स्थलों पर शीघ्र ही कार्य किया जाएगा। मौके पर अंगवाली मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद सहित ग्रामीण दामोदर मिश्रा, गौतम पाल, निताई पाल, सुखदेव नायक सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply